{"_id":"5d20dc968ebc3e6cdd4a8a12","slug":"156243468414-hamirpur-hp-news48","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मापदंड पूरे किए खाद्य सामग्री बेचने वाले नपेंगे, दो ट्रेनी एफएसओ हुए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मापदंड पूरे किए खाद्य सामग्री बेचने वाले नपेंगे, दो ट्रेनी एफएसओ हुए भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में मापदंड पूरे किए बिना खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार नपेंगे। मिलावटी और सड़ी-गली खाद्य सामग्री बेचने वाले भी नहीं बच पाएंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर को दो ट्रेनी फूड सेफ्टी ऑफिसर मिले हैं। इन एफएसओ के आने से अब जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर निरंतर निरीक्षण होंगे। पूर्व में जिले में कोई भी एफएसओ नहीं था। ऐसे में जिले की दुकानों में निरीक्षण नहीं हो पाता था। जिले में महज असिस्टेंट कमिश्नर होने से निरीक्षण में दिक्कतें होती थीं और कई दुकानदार नियमों को ताक पर रखकर खाद्य सामग्री बेचते हैं। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होता है।
खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार बिना लाइसेंस, वर्कर्स के मेडिकल सर्टिफिकेट के बिना और सफाई न करके खाद्य सामग्री बेचते हैं। अब दो फूड सेफ्टी ऑफिसर ट्रेनिंग पर जिला में सेवाएं देंगे। इसके साथ ही इनमें से एक की तैनाती जिले में ही स्थायी रूप से होने की संभावना है। अब नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों की खैर नहीं है। निरंतर निरीक्षण कर अधिकारी ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। हाल ही में उपमंडल बड़सर में विभाग की कार्रवाई में दो दर्जन दुकानदार नियमों की अवहेलना करते हुए पाए गए, जिन्हें नोटिस जारी किए गए। असिस्टेंट कमिश्नर फूड एंड सेफ्टी अरुण चौहान ने कहा कि दो ट्रेनी एफएसओ जिले को मिले हैं। जिलाभर में खाद्य सामग्री को बिना नियम और शर्तें पूरी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दुकानों का निरंतर निरीक्षण होगा।