{"_id":"5d20dc928ebc3e6cb90883e6","slug":"15624346819-hamirpur-hp-news44","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग विभाग ने तीन शेड और दो प्लॉट लिए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग विभाग ने तीन शेड और दो प्लॉट लिए वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। उद्योग विभाग ने हमीरपुर जिले में विभाग की जमीन पर कुंडली मारकर बैठे कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने तीन शेड और दो प्लॉट को वापस लेने के लिए नोटिस भेजे हैं। जिसमें दो शेड हमीरपुर और एक शेड औद्योगिकी क्षेत्र नादौन का शामिल है। इसके अलावा हमीरपुर में दो प्लॉटों की लीज एग्रीमेंट को भी विभाग ने रद्द कर दिया है। लेकिन, एक प्लॉट होल्डर ने इस कार्रवाई के खिलाफ उद्योग विभाग के शिमला स्थित निदेशालय में अपील कर दी है।
विभाग की कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप है। सालों पहले विभाग ने औद्योगिक यूनिट लगाने के लिए हमीरपुर और नादौन में स्थापित औद्योगिक क्षेत्र में शेड और प्लॉटों का आवंटन किया था। हमीरपुर में कुल 24 प्लॉट और 9 शेड बनाए गए हैं। जबकि, नादौन में एक दर्जन शेड आवंटित किए। सस्ती दरों पर शेड और प्लॉट लेने के बाद वर्तमान में कई यूनिट लंबे समय से बंद चल रहे हैं। जबकि, कुछ कारोबारियों ने औद्योगिक क्षेत्र में ही बहुमंजिला भवन बना लिए हैं। धरातल पर तो औद्योगिक यूनिट चल रहे हैं लेकिन, उससे ऊपर की मंजिलों पर रिहायश भी शुरू कर दी है। आने वाले समय में ऐसे उद्यमी भी कार्रवाई की दायरे में आने वाले हैं। उधर, जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक विजय चौधरी ने बताया कि नियमों की अवहेलना पर जिला हमीरपुर में तीन शेड और दो प्लॉटों की लीज को रद्द किया गया है। एक उद्यमी ने निदेशालय में अपील की है।