{"_id":"5d1f90b58ebc3e3c8f7a582b","slug":"156234972411-hamirpur-hp-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय बनाते समय स्टोव फटा, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय बनाते समय स्टोव फटा, महिला झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर मुख्यालय के वार्ड-8 में स्टोव फटने से एक महिला झुलस गई है। वीरवार रात को महिला को सुजानपुर अस्पताल में प्रथम उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया। जहां पर उसकी स्थिति में सुधार न होने पर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर छानबीन की।
थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि सुजानपुर वार्ड नंबर 8 निवासी कपिल शर्मा पुत्र स्वर्गीय जगन्नाथ शर्मा के घर पर किरायेदार के रूप में प्रवासी पूनम देवी पत्नी सिकंदर गांव जूलिया डाकघर दीदीया जहारण, झारखंड कमरे में रहते हैं। रात को स्टोव के ऊपर चाय बनाते समय अचानक स्टोव फट गया और महिला झुलस गई। महिला के पति ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए अपनी पत्नी के ऊपर कपड़े डाल कर और उसके बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया। जिस समय यह हादसा हुआ महिला स्टोव में पंप भर रही थी। घायल महिला का अभी तक बयान नहीं हो पाया है। महिला का टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।