फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   गांव और गरीब का बजट, लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढने से सफर महंगा

गांव और गरीब का बजट, लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढने से सफर महंगा

Fri, 05 Jul 2019 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्र की मोदी सरकार-2 के पहले आम बजट पर लोगों की मिला जुली प्रतिक्रिया रही। केंद्र सरकार इसे गांव और गरीब का बजट बता रही है लेकिन, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से सफर और सामान भाड़ा महंगा हो जाएगा। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे के महंगे होने से जो लोग अपने घरों की सुरक्षा के लिए कैमरे के बारे में सोच रहे थे, उन्हें झटका लगा है। इसके अलावा भवन निर्माण में प्रयोग होने वाली पीवीसी पाइप और मार्बल महंगा हो गया। वहीं आने वाले समय में पढ़ने के शौकीनों के लिए किताबें महंगी होंगी। एक तरफ जहां मध्य वर्गीय परिवारों को हाउस लोन के ब्याज में 3.5 लाख की छूट देकर सरकार ने राहत पहुंचाई है वहीं, पेट्रोल-डीजल व सोना महंगा कर उन्हें परेशानी में भी डाला है।
विज्ञापन

इसके अलावा मोदी सरकार की दो से पांच करोड़ तक कमाई करने वालों से तीन फीसदी और पांच करोड़ से अधिक कमाने वालों से सात फीसदी सरचार्ज देने की घोषणा से उन्हें झटका लगा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए आम बजट ने युवाओं को निराश किया है। रोजगार क्षेत्र के लिए बजट का प्रावधान न होने से युवा निराश हैं। इसके अलावा तीन करोड़ तक के दुकानदार पेंशन सुविधा मिलने से खुश हो गए हैं। महिलाओं को 5000 रुपये के ओवरड्राफ्ट की सुविधा देने और अलग से एक लाख तक के मुद्रा लोन देने की सुविधा से महिलाएं गदगद हैं। वहीं किसानों के लिए दस हजार नए किसान उत्पादक संघ बनाने और फसल का उचित दाम उपलब्ध करवाने के फैसले का किसानों ने स्वागत किया है। बजट पर जिला के विभिन्न वर्गों ने अपनी राय रखी है।
विज्ञापन


मध्यमवर्ग को घर बनाने के लिए पहुंचाई राहत : शर्मा
सुशील शर्मा का कहना है कि मध्यवर्गीय परिवारों को हाउस लोन के ब्याज पर मिलने वाली दो लाख की छूट को साढ़े तीन लाख करके सरकार ने इस वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाई है। साथ ही 45 लाख का घर खरीदने पर डेढ़ लाख की छूट देना भी सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों को पेंशन उचित : वर्मा
संदीप वर्मा ने कहा कि तीन करोड़ रुपये टर्नओवर वाले छोटे दुकानदारों को पेंशन देना मोदी सरकार का सराहनीय कदम है। बड़े उद्यमियों को कमाई पर टैक्स बढ़ाया गया है। छोटे व्यवसायियों के लिए बजट सही है। इसके साथ ही कारोबारियों के लिए पेंशन और पेन की जगह आधार से टैक्स रिटर्न समेेेत अन्य सौगात दी है।

मुद्रा लोन सही, सोना महंगा होना गलत : उर्मिला
उर्मिला शर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री ने मिला जुला बजट पेश किया गया है। महिलाओं के लिए 5000 रुपये के ओवरड्राफ्ट की सुविधा देने और अलग से एक लाख तक के मुद्रा लोन सही है, सोना एवं अन्य चीजें महंगी होने से नाखुश हैं।

युवाओं को रोजगार का नहीं प्रावधान : संतोष
युवा संतोष का कहना है कि मोदी सरकार के आम बजट में युवाओं को रोजगार के लिए कोई प्रावधान नहीं किया है। इसके साथ जो उम्मीदें सरकार के बजट से युवाओं, मजदूरों, किसानों को थीं, बजट में वह पूरी नहीं हो सकी है। बजट आम आदमी विरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed