फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई न होने से भड़के ग्रामीण

सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई न होने से भड़के ग्रामीण

Thu, 04 Jul 2019 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के अंतर्गत बदारन पंचायत के टंग गांव के लोगों ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ सरकारी भूमि पर कब्जा करने तथा पेड़ काटने के संबंध में की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने को लेकर रोष व्यक्त किया है। लोगों ने इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों में सतवीर सिंह, बलवीर सिंह, ज्ञान चंद तथा अजमेल सिंह ने बताया कि करीब नौ माह पूर्व उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति पर सरकारी भूमि में टीन का शेड डालने तथा इसी भूमि में पचास से भी अधिक पेड़ काटने के संबंध में दस्तावेजों सहित एक शिकायत प्रशासन व विभाग को की थी। लेकिन, इतना समय बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में संबंधित विभागीय कर्मचारी मौके का निरीक्षण कर चुके हैं, परंतु फिर भी फाइलें कार्यालयों में ही घूम रही हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इन लोगों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के आदेश संबंधित विभागों को दिए जाएं। शिकायतकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने भी उनकी बात नहीं सुनी तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed