फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कॉलेज छात्रों को बसों में न बैठाने के खिलाफ एसएफआई ने किया प्रदर्शन

कॉलेज छात्रों को बसों में न बैठाने के खिलाफ एसएफआई ने किया प्रदर्शन

Thu, 04 Jul 2019 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एसएफआई हमीरपुर इकाई ने कॉलेज आने वाले छात्रों को निजी बसों में न बैठाए जाने और ओवरलोडिंग न करने के फरमानों के चलते आ रही समस्याओं से निपटने के लिए अतिरिक्त बसें चलाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के गेट के पास आयोजित इस धरने के दौरान छात्रों ने खूब नारेबाजी की। इकाई अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कहा कि इस कारण तमाम छात्रों और आम जनता को अनेक प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन से मांग की है कि इन परिस्थितियों से निपटने के लिए अतिरिक्त बसें और स्टाफ मुहैया करवाया जाए। साथ ही कॉलेजों और प्रदेश विश्वविद्यालय के अंदर चल रही आउटसोर्स प्रथा को तुरंत खत्म किया जाए। एसएफआई ने कॉलेज कैंपस के अंदर बस पास काउंटर खोलने की मांग भी की। राज्य उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने तमाम छात्रों को बढ़-चढ़कर इस समस्या के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रेरित किया। एसएफआई ने एचआरटीसी को चेतावनी दी है कि यदि एक दिन के भीतर जल्द से जल्द इस समस्या को खत्म नहीं किया गया तो शनिवार को बड़े स्तर पर इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर कैंपस सचिव गौरव, अभिषेक, कारण, दीक्षा, विनय, मोंटी, राहुल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स...
हॉस्टल के कमरों की हो मरम्मत
एसएफआई इकाई ने प्राचार्य डॉ. हरदेव सिंह जंवाल को ज्ञापन सौंपकर बाल छात्रावास के खाली कमरों की मरम्मत करवाने की मांग की है। कमरों की मरम्मत न होने के कारण दूरदराज के नए छात्रों को छात्रावास में दाखिला नहीं मिल रहा है। इकाई उपाध्यक्ष संतोष अत्री और सचिव गौरव ने कहा कि बाल छात्रावास में करीब 90 छात्रों के रहने की क्षमता है, लेकिन कमरों की खस्ता हालत के कारण वर्तमान में यहां 50 ही छात्र रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही कमरों की मरम्मत नहीं होगी तो छात्रावास के गेट पर धरने पर बैठा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed