फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ट्रालों में ढोई जा रही सवारियां, प्रशासन बना मूकदर्शक

ट्रालों में ढोई जा रही सवारियां, प्रशासन बना मूकदर्शक

Fri, 28 Jun 2019 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पंजाब से श्रद्धालु मालवाहक वाहनों में सवार होकर हमीरपुर पहुंच रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन गहरी नींद सोया है। कुल्लू जिला के बंजार में हुए दर्दनाक बस हादसे से भी हमीरपुर प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। बता दें कि विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में रोजाना पंजाब समेत अन्य पड़ोसी राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन

पंजाब से ऊना के रास्ते यह हमीरपुर में प्रवेश करते हैं। दियोटसिद्ध में रोजाना कई मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं को आते देखा जा सकता है। दियोटसिद्ध मंदिर में पूजा के बाद कई श्रद्धालु बड़सर से सलौणी और हमीरपुर या नादौन के रास्ते कांगड़ा जिला के मंदिरों के लिए रवाना होते हैं। जिला में कई तंग और खस्ताहाल मार्ग हैं। जहां आए दिन हादसों का खतरा रहता है। वहीं दूसरी ओर ट्रकों और ट्रालों में आने वाले श्रद्धालु अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। लेकिन, इनको रोकने वाला कोई नहीं है। परिवहन और पुलिस विभाग की यह सुस्त कार्यप्रणाली किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। उधर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस और परिवहन विभाग आए दिन जगह-जगह नाके लगाकर ओवरलोडिंग को रोकने के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed