{"_id":"5d03e1dc8ebc3e172f6dcb6f","slug":"156053550541-hamirpur-hp-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर महाविद्यालय में 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर महाविद्यालय में 1
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। ठाकुर जगदेव चंद महाविद्यालय सुजानपुर में 18 जून से दाखिले शुरू हो जाएंगे। इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सूचना बोर्ड पर संबंधित सूचना लगा दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. अनिल गौतम ने कहा कि 18 जून से 25 जून तक प्रवेश प्रक्रिया होगी और इसी दिन फार्म जमा करवाने का अंतिम दिन रहेगा। 26 और 27 जून को मेरिट लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद आगामी 3 दिनों तक फीस जमा करवाने का कार्य होगा।
इसी तरह महाविद्यालय में चलने वाले प्रोफेशनल कोर्स बीबीए और बीसीए कक्षाओं के लिए प्रोस्पेक्टस बिक्री का कार्य शुरू हो गया है, जो 24 जून तक चलेगा और इसी दिन फार्म जमा करवाने का अंतिम दिन रहेगा। इसके बाद 25 को मेरिट लिस्ट प्रकाशित की जाएगी, जो दोपहर 11 बजे तक जारी होगी और इसके बाद आगामी 2 दिन फीस जमा करवाने के लिए आरक्षित किए गए हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। महाविद्यालय में सभी विषयों का स्टाफ उपलब्ध है। अभी हाल ही में करीब 26 लाख रुपये खर्च करके नई प्रयोगशाला बनाई गई है। उन्होंने सभी प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं से आह्वान किया है कि वे प्रवेश प्रक्रिया के लिए संबंधित दस्तावेज और परिजनों के साथ महाविद्यालय पहुंचे।