{"_id":"5d03e1d28ebc3e172f6dcb69","slug":"15605354962-hamirpur-hp-news91","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने जनमंच प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने जनमंच प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। उपायुक्त कार्यालय परिसर से शुक्रवार को उपायुक्त हरिकेश मीणा ने जनमंच के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त रतन गौतम और उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण केडी कंवर भी उपस्थित रहे। हरिकेश मीणा ने कहा कि इस बार का जनमंच आगामी 16 जून को भोरंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत झरलोग की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में आयोजित किया जा रहा है।
जनमंच की अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज करेंगे। इस जनमंच के लिए आसपास की दस पंचायतें चिन्हित की गई हैं। इन सभी पंचायतों में पूर्व जनमंच चरण में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रचार वाहन आगामी दो दिनों तक सभी चिन्हित पंचायतों में जनमंच के बारे में प्रचार-प्रसार करेगा। जनमंच के दौरान लोगों की शिकायतों और समस्याओं का समाधान करने के साथ ही विभिन्न नागरिक सेवाएं भी मौके पर ही उपलब्ध करवाई जाएंगी।