{"_id":"5d028b48bdec226dde06766a","slug":"156044780618-hamirpur-hp-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुगलवान में पैरापिट से टकराई बाइक, तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुगलवान में पैरापिट से टकराई बाइक, तीन गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत सुलगवान कस्बे के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए हैं। घायलों को भोरंज अस्पताल मेें प्राथमिक उपचार देकर हमीरपुर रेफर किया गया, लेकिन वहां पर घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार तीन लोग जाहू की तरफ जा रहे थे कि सुगलवान के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैरापिट से टकरा गई। इससे प्रेषक पुत्र प्यार चंद गांव सुलगवान, नीरज और सुमित गंभीर घायल हो गए हैं। बाइक को सुमित कुमार चला रहा था। घायलों को स्थानीय लोग भोरंज अस्पताल ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हमीरपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। इस संबंध में पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी कुलवंत सिंह ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।