{"_id":"5d028b45bdec226de268f290","slug":"15604478036-hamirpur-hp-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से रिहायशी मकान में लगा मीटर जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से रिहायशी मकान में लगा मीटर जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर-9 में एक रिहायशी मकान में शार्ट सर्किट से बिजली मीटर जल गया है। परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली बोर्ड को दी। इसके बाद बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और जले हुए बिजली मीटर की जगह नया मीटर लगाया।
मोहल्ले में लगा बिजली सिस्टम जुगाड़ से चल रहा है। उसे न तो सुरक्षा के मद्देनजर बॉक्स में डाला गया है और न ही उसे किसी उचित स्थान पर रखा गया है। तारें पूरी तरह खुली पड़ी है। जहां से लगातार शार्ट सर्किट की समस्याएं उत्पन्न होती रहती हैं। इस संबंध में बिजली उपमंडल सुजानपुर के सहायक अभियंता हेमराज ठाकुर ने कहा कि समस्या का पता चला है। सिस्टम को ठीक करवाया जाएगा। लोगों को असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।