{"_id":"5d028a60bdec226d792d7e2d","slug":"15604475733-hamirpur-hp-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल स्कूल प्रवक्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल स्कूल प्रवक्ता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बड़सर (हमीरपुर)। एक्सप्रेस हाईवे ऊना नेरचौक पर समोह के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल स्कूल प्रवक्ता की पीजीआई जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बुधवार को समोह नामक स्थान पर बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार प्रवक्ता राकेश कुमार पुत्र बृजलाल गांव अंबोटा डाकघर रोपड़ी तहसील बड़सर गंभीर रूप से घायल हो गया था। बड़सर पुलिस ने तत्पर कार्रवाई करते हुए गंभीर घायल राकेश को बड़सर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन, गंभीर रूप से जख्मी राकेश ने खरड़ के पास पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
राकेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोह में बतौर लेक्चरर तैनात थे। बुधवार दोपहर बाद वह स्कूल से बाइक पर अपने घर जा रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। घायल राकेश की मृत्यु का समाचार मिलते ही उसके परिवार और गांव में मातम का माहौल है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने कहा कि कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।