{"_id":"5d01413bbdec220708715edf","slug":"15603633132-hamirpur-hp-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम से भागे बच्चों को ढूंढने में पुलिस की तीन टीमें सर्च अभियान में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम से भागे बच्चों को ढूंढने में पुलिस की तीन टीमें सर्च अभियान में जुटीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। बाल आश्रम सुजानपुर से भागे बच्चों की तलाश को लेकर सुजानपुर पुलिस देश की राजधानी दिल्ली पहुंच गई है। इसके साथ ही प्रदेश के जिला कांगड़ा के बैजनाथ और हमीरपुर एवं ऊना में भी पुलिस की टीम पहुंचकर बच्चों को ढूंढने का काम कर रही है। सुजानपुर पुलिस ने लापता बच्चों की तलाश को लेकर 3 टीमों का गठन किया है। जिसमें खुद थाना प्रभारी बच्चों के घरों पर पहुंचकर तमाम जानकारी लेकर उनकी तलाश में लगे हैं। हालांकि, बच्चों के भागने के तीन दिन बाद भी उनका सुराग नहीं लग पाया है। बुधवार को थाना प्रभारी सुजानपुर सुभाष शास्त्री की अगुवाई में एक टीम बैजनाथ जिला कांगड़ा पहुंची। जबकि, एक टीम मंगलवार देर रात को ही दिल्ली के लिए रवाना हुई है। जो बुधवार सुबह दिल्ली पहुंच गई है। इसके साथ ही तीसरी टीम हमीरपुर के साथ-साथ ऊना जिले में सर्च अभियान को आगे बढ़ाते हुए कार्य कर रही है।
सुजानपुर बाल आश्रम से रविवार रात्रि को चार बच्चे अधीक्षक के आवास का ताला खोल कर भागने में कामयाब हो गए। मध्य रात्रि को गायब हुए बच्चों की भागने की वीडियो बाल आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने भी मंगलवार को बाल आश्रम सुजानपुर में पहुंचकर स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुजानपुर थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि बाल आश्रम से गायब हुए चारों बच्चों की तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है। जिसके लिए तीन टीमों का गठन हुआ है। दिल्ली के साथ-साथ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में टीमें काम कर रही हैं। जहां यह बच्चे रहते हैं, उनके घरों पर जाकर छानबीन की जा रही है।