{"_id":"5d014134bdec22070352d2f1","slug":"15603633069-hamirpur-hp-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिलोकपुर जंगल में आग से लाखों की वन संपदा राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिलोकपुर जंगल में आग से लाखों की वन संपदा राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के त्रिलोकपुर जंगल में मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से लाखों की वन संपदा राख हो गई। आग इतनी भयानक थी कि दूर से इसकी लपटें दिख रही थीं। आग कुछ समय में ही हवा के साथ पूरे जंगल में फैल गई और रिहायशी इलाके तक पहुंच गई। जंगल के निकट पड़ते गांव मेरा, ककरोल, रोपड़ी, जोल, कोहटा, बडैहर इत्यादि के ग्रामीण जिनके घर जंगल के करीब पड़ते हैं, उन्होंने घरों से निकल कर सुरक्षित स्थानों में शरण ली। लोगों ने इकट्ठे होकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन, आग इतनी भयंकर लगी थी कि हवा के साथ और फैलती गई। ग्रामीणों ने अग्निशमन केंद्र सरकाघाट में भी आग बुझाने के लिए फोन किया लेकिन, उन्होंने भी असमंजस जताते हुए ड्राइवर न होने की बात कही।
इसके बाद हमीरपुर अग्निशमन केंद्र में फोन किया गया। जब तक हमीरपुर से गाड़ी आई तब तक ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करते रहे। हमीरपुर से अग्निशमन की गाड़ी आने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। कई जंगली जानवर रिहायशी क्षेत्र की ओर भागे। वहीं, बुधवार सुबह पपलाह में वन विभाग के विश्राम गृह और पंचायत घर पपलाह के पास जंगल में भी किसी उपद्रवी ने आग लगा दी। जो हवा से तेजी से फैल रही थी लेकिन, थोड़ी देर में ही बारिश की फुहारें पड़ गईं। जिससे आग अपने आप बुझ गई। उधर, वन खंड अधिकारी जगत राम ने बताया कि उनकी टीम पूरी मुस्तैद है। फिर भी लोग जंगलों में आग लगा देते हैं। लोग अपने खेतों और घासनियों में आग लगाते हुए सावधानी बरतें और आग बुझा दें। यदि कोई आग लगाता पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।