फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पंधेड़ के नवीन गौतम बने नेशनल रिकॉर्ड होल्डर

पंधेड़ के नवीन गौतम बने नेशनल रिकॉर्ड होल्डर

Sun, 09 Jun 2019 11:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के गांव पंधेड़ के नवीन गौतम ने नेशनल रिकॉर्ड होल्डर बनकर जिला सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है। नवीन ने उल्लेखनीय कार्य कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (आईबीआर) में अपना नाम दर्ज करवाया है। उन्होंने प्रदेश शिक्षा विभाग में दो नेशनल रिकॉर्ड बनाने में सफलता हासिल की है। नवीन वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में बतौर बायोलॉजी प्रवक्ता अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नवीन की गिनती प्रदेश में आईसीटी (सूचना प्रौद्योगिकी पद्धति) अध्यापकों में अग्रणी तौर पर की जाती है। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नेशनल मेंटर का दर्जा हासिल है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों ने आईबीआर की तरफ से नेशनल रिकॉर्ड बनाने के लिए अधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए नई दिल्ली में उनको दो नेशनल रिकॉर्ड सर्टिफिकेट, गोल्ड मेडल, रिकॉर्ड बुक, स्पेशल रिकॉर्ड पेन, बैग और बैज देकर सम्मानित किया गया। आईबीआर वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के अंतरराष्ट्रीय मापदंडों को मानते हुए और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तर्ज पर भारत सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त है। यह असाधारण कार्य करने वाले व्यक्तियों को खोजकर राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज कर सम्मानित करती है।
विज्ञापन

नवीन अपने सतत नवाचारी प्रयासों से शिक्षा विभाग में लगभग दस वर्षों से नित नए आयाम स्थापित करते आ रहे हैं। नवीन ने प्रदेश का पहला ऑनलाइन सरकारी स्कूल बनाया। वहीं, प्रदेश में पहला वर्चुअल क्लासरूप बनाकर नई पहल की। वहीं प्रदेश को पहला नेशनल आईसीटी अवार्ड दिलाने वाले नवीन पहले अध्यापक हैं। अब तक उन्हें दो दर्जन से अधिक अवार्ड मिल चुके हैं। उनके इन्हीं उल्लेखनीय प्रयासों के लिए भारत के राष्ट्रपति डॉ. प्रणव मुखर्जी, प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा निदेशक उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। उच्च शिक्षा निदेशक हमीरपुर जसवंत सिंह ने इसके लिए उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed