{"_id":"5cf018c1bdec22075a3be831","slug":"155923889511-hamirpur-hp-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने छेडख़ानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने छेडख़ानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई हमीरपुर ने वीरवार को शिक्षण संस्थानों में छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन इकाई उपाध्यक्ष अमित की अध्यक्षता में सौंपा गया। अमित ने कहा कि जिले के सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य की ओर से छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का मामला सामने आया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में पेश आ रही इन घटनाओं के कारण गुरु और शिष्य के रिश्ते पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। इसके साथ छात्राओं की शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल उठ रहा है। उन्होंने उपायुक्त से मांग उठाई है कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों की छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने उपायुक्त से मांग उठाई है कि इस दिशा में कड़े कदम उठाए जाएं। ऐसे मामलों के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि, भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।