फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   खुद को हर मुसीबत का सामना करने में सक्षम बनाएं छात्राएं : जगदीश

खुद को हर मुसीबत का सामना करने में सक्षम बनाएं छात्राएं : जगदीश

Tue, 28 May 2019 11:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिझड़ी (हमीरपुर)। छात्राएं खुद पर विश्वास रखें और हर परिस्थिति में अपने आप को इस तरह ढालें कि किसी भी मुसीबत का सामना कर सकें। ये शब्द थाना प्रभारी बड़सर जगदीश चंद ठाकुर ने किड बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिझड़ी में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत आयोजित 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि देश की लड़कियां आज फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं। जम्मू-कश्मीर की एक बहादुर लड़की अपने परिवार की खातिर आतंकवादियों से भिड़ गई। अपने परिवार को बचाने के साथ-साथ उसने आतंकवादियों को भी मार दिया था। ऐसी बहादुर लड़कियों से प्रेरणा लेनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए।
एसएचओ ने कहा कि किसी भी पुरुष या युवा की ओर से कोई भी ऐसी हरकत जो लड़कियों को संदेहास्पद लगती हो, उस बारे में कभी भी चुप न रहें और न ही इसे किसी से छुपाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में साइबर क्राइम ज्यादा बढ़ गया है। किसी अनजान व्यक्ति से अपना फोटो, ओटीपी, आधार नंबर, एटीएम नंबर बिलकुल साझा न करें। आपातकालीन स्थिति में 112 नंबर पर तुरंत संपर्क करें। उन्होंने पोक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तार से बताया। छात्राओं को होशियार हेल्पलाइन, शक्ति बटन, गुड़िया हेल्पलाइन आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने अध्यापकों से भी आह्वान किया कि बच्चों के साथ होने वाली ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। स्कूल के प्रबंधक सुरेश शर्मा और प्रधानाचार्य बलजीत सिंह ने भी इन विषयों पर विस्तार से बताया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य बलजीत सिंह ने थाना प्रभारी का स्वागत किया। इस मौके पर बिझड़ी पंचायत के उपप्रधान संजय शर्मा ने कहा कि छात्राएं पुलिस के साथ-साथ अत्याचारों के खिलाफ महिला एवं बाल विकास विभाग के पास भी अपनी समस्या को बता सकती हैं।
विज्ञापन


मानसिक रूप से ताकतवर बनें महिलाएं : विशाखा
जमा दो कक्षा की छात्रा विशाखा ने कहा कि महिलाओं को आत्म विश्वास नहीं खोना चाहिए तथा मानसिक रूप से खुद को ताकतवर रख कर हर परिस्थिति से निपटना चाहिए।

हेल्पलाइन नंबरों के बारे में मिली जानकारी : कोमल
जमा दो कक्षा की छात्रा कोमल ने कहा कि विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे कार्यक्रम में पता चला है। ईआरएसएस 112 पर मैसेज या कॉल करके किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्याय के खिलाफ लड़ें : खुशबू
जमा दो कक्षा की खुशबू ने कहा कि अपने या अन्य किसी भी लड़की के साथ होने वाले किसी भी अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। हिम्मत जुटाकर अन्याय के विरुद्ध लडना चाहिए और उसकी शिकायत करनी चाहिए।
छात्राओं की सोच में होगा परिवर्तन : रचना
शिक्षक रचना शर्मा का कहना है कि अपराजिता अभियान से छात्राओं की सोच में परिवर्तन होगा। वे कभी भी अन्याय सहन नहीं करेंगी और किसी भी आपात स्थिति में उन्हें कार्यक्रम में बताई गई बातें लाभप्रद होंगी।

अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी महिलाएं : निशा
शिक्षक निशा का कहना है कि अमर उजाला के महिला सशक्तीकरण के लिए जारी इस कार्यक्रम के कारण महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी। इसके साथ ही वे समाज में दबी हुई महसूस नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed