फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   घरेलू हिंसा को छुपाएं नहीं, पुलिस में शिकायत करें महिलाएं : डीएसपी

घरेलू हिंसा को छुपाएं नहीं, पुलिस में शिकायत करें महिलाएं : डीएसपी

Tue, 19 Mar 2019 05:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिझड़ी/बड़सर (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिझड़ी/बड़सर (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Mar 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
घरेलू हिंसा को छुपाएं नहीं, पुलिस में शिकायत करें महिलाएं : डीएसपी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिझड़ी/बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मैहरे कस्बे में दीनदयाल उपाध्याय बीएड कॉलेज में मंगलवार को ’अमर उजाला’ का अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। वहीं, चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। डीएसपी जसवीर ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षु छात्राओं को घरेलू हिंसा, महिलाओं के अधिकारों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा को महिलाएं सहन न करें और न ही छुपाने की कोशिश करें, बल्कि पुलिस में इसकी शिकायत करें। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। आपात स्थिति में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों का पता होना चाहिए।
उन्होंने आपातकालीन नंबर 112, गुड़िया हेल्पलाइन 1515, होशियार सिंह हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 1091 आदि के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि महिलाएं खुद को कमजोर न समझें। इसके अलावा डीएसपी ने यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी घायल को अस्पताल पहुंचाए। उन्होंने छात्राओं को कॅरिअर संबंधी टिप्स भी दिए। सिविल सर्विसिज परीक्षा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने के तरीकों के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, प्रबंधक राम रतन शर्मा, स्टाफ सदस्य ममता कुमारी, दिनेश कुमार, ललित मोहन, मीना कुमारी, सीमा कुमारी, रीना कुमारी, रवीना कुमारी सहित अन्य छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


बाक्स:
महिलाओं में खून की कमी सबसे बड़ी समस्या : डॉ. गुप्ता
चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता ने स्वस्थ जीवन जीने और विभिन्न रोगों से बचने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि सभी रोगों की जननी एनीमिया है। महिलाओं को आज सबसे बड़ी समस्या खून की कमी की आ रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को खून की कमी से बचने के लिए आयरन युक्त, प्रोटीन से भरपूर, संतुलित और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए। एनीमिया के साथ अन्य बीमारियों के बचाव एवं लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी। डॉ. गुप्ता ने कहा कि बीमार होने पर अस्पताल में अपना चेकअप करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स:
अमर उजाला की मुहिम सराहनीय : प्रधानाचार्य
दीनदयाल उपाध्याय बीएड कॉलेज मैहरे की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने कहा कि ‘अमर उजाला’ का अपराजिता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण की दिशा में सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की जानकारी छात्राओं और अध्यापिकाओं को मिली है। जो जानकारी छात्राओं को मिली है, उसे आगे साझा करने का आग्रह किया गया है।

क्या कहती हैं प्रशिक्षु छात्राएं
कॅरिअर संबंधी मिली जानकारी : शिवानी
छात्रा शिवानी का कहना है कि कार्यक्रम में कॅरिअर संबंधी टिप्स मिले हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किस तरह से तैयारी करनी है, इसकी जानकारी कार्यक्रम में मिली है। जो लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक होगी।

महिलाओं में जगा आत्मविश्वास : दीक्षा
अध्यापिका दीक्षा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से महिलाओं में आत्मविश्वास जगता है। ‘अमर उजाला’ की पहल सराहनीय है और ऐसे कार्यक्रमों से महिलाएं आगे बढ़कर अपने हक के लिए लड़ने के लिए प्रेरित होंगी।

महिला अधिकारों के बारे में पता चला : सोनाली
छात्रा सोनाली ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और कानून में महिलाओं के लिए प्रावधानों के बारे में पता चला है। जिन्हें वह अपने आस-पड़ोस और सहेलियों में भी साझा करेंगी ताकि, महिलाओं की आवाज दबी न रहे।
हेल्पलाइन नंबर करेंगी साझा : साक्षी
छात्रा साक्षी ने कहा कि विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में कार्यक्रम में जानकारी मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को इन नंबरों का पता नहीं होता है, इसके लिए वह महिलाओं को जागरूक करेंगी, ताकि आपात स्थिति में वह सहायता प्राप्त कर सकें।

स्वस्थ रहने के मिले टिप्स : करुणा
छात्रा करुणा शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न टिप्स मिले हैं। संतुलित आहार और बीमारियों से बचने के लिए सावधानियां बरतने के बारे में पता चला है। वह स्वस्थ जीवन जीने के लिए बताई गई बातों का जीवन में अमल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed