{"_id":"5c8d3889bdec2213e76c21c8","slug":"151552758921-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को बांटे जा रहे होली मेले के निमंत्रण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को बांटे जा रहे होली मेले के निमंत्रण पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय होली मेले का शुभारंभ 18 मार्च को शाम 4:30 बजे मुरली मनोहर मंदिर में विशेष पूजा करके किया जाएगा। प्रशासन की ओर से मेले के चारों दिन होने वाले आयोजनों को लेकर निमंत्रण पत्र छपवा कर लोगों को बांटे जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने जो निमंत्रण पत्र छपवाएं हैं, उनमें मेला कब शुरू होगा, मुख्य अतिथि कब पहुंचेंगे आदि तमाम जानकारियां साझी की गई है।
उपायुक्त एवं मेला कमेटी की ओर से दी गई जानकारी अनुसार 18 मार्च सोमवार को दोपहर तीन बजे मेले की शोभा यात्रा निकाली जाएगी और शाम को 4:30 बजे मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना होगी। 19 मार्च मंगलवार को सुबह 11 बजे कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 20 मार्च को मेले के तीसरे दिन सुबह 11 बजे मेला ग्राउंड में बेबी शो और डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम एवं मेला कमेटी अध्यक्ष शिवदेव सिंह ने कहा कि मेले का समापन वीरवार को होगा, लेकिन इससे पहले इसी दिन दोपहर 2:30 बजे मेले के आकर्षण का केंद्र होने वाला दंगल मेला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।