फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ोरंज क्षेत्र को मिली 34 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाएं

ोरंज क्षेत्र को मिली 34 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाएं

Sat, 22 Dec 2018 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
भोरंज/हमीरपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को हमीरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र भोरंज को 34 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने आधा दर्जन से अधिक विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले भोरंज क्षेत्र में 2.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना जखयोल चरण-2 की आधारशिला रखी। उन्होंने 3.38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मुंडखर-चाब-लगमानवी संपर्क सड़क तथा 3.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली कोट-जाखू सड़क के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

इसके बाद जयराम ठाकुर ने 4.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले चैंथ खड्ड के तटीकरण की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि इससे 45 हेक्टेयर क्षेत्र का बाढ़ से संरक्षण होगा। भोरंज में 10.65 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 50 बिस्तरों के अतिरिक्त अस्पताल भवन की आधारशिला भी रखी। मुख्यमंत्री ने 46 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पशु चिकित्सालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने 5.19 करोड़ रुपये की लागत से आंशिक रूप से कवर बस्तियों के लिए निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना अमान, उठाऊ जलापूर्ति योजना कछोटी, उठाऊ जलापूर्ति योजना मेहल का भी लोकार्पण किया। यह योजना क्षेत्र के 26 गांवों की लगभग 11500 की आबादी को लाभान्वित करेगी। उन्होंने 1.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय भोरंज के आवासीय भवन का उद्घाटन किया। 2.17 करोड़ रुपये की लागत से कुनाह खड्ड पर चेकडैम की आधारशिला भी रखी। इस निर्वाचन क्षेत्र का वर्ष 1990 से भाजपा की ओर से प्रतिनिधित्व किया जा रहा है और स्व. ईश्वर दास धीमान ने वर्षों तक क्षेत्र के विकास तथा कल्याण के लिए कार्य किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में तत्कालीन राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं के लिए आरक्षण प्रदान किया था। राज्य के लोगों के दिली समर्थन के कारण उन्हें राज्य सरकार का नेतृत्व करने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और प्रदेश के लोग भाग्यशाली हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री को इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक संगठनों ने सम्मानित किया। शक्ति देवी मेमोरियल ट्रस्ट ब्रहलाड़ी हमीरपुर के अध्यक्ष मदन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25000 रुपये का चेक भेंट किया।
विज्ञापन

बाक्स:
एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा : धूमल
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश को मुख्यमंत्री से बहुत सारी उम्मीदें हैं और यह अच्छा संकेत है कि वर्तमान राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है। राज्य सरकार का पहला ही निर्णय प्रदेश के वृद्धजनों को सहायता प्रदान करने को लेकर था। उन्होंने भोरंज में आईपीएच और लोनिवि का मंडल कार्यालय समेत अन्य योजनाओं को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स:
3267 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत : महेंद्र
सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लिए 3267 करोड़ रुपये की बाह्य सहायता प्राप्त जलापूर्ति योजनाएं स्वीकृत करवाने में सफल रही है। राज्य सरकार ने बिना किसी आय सीमा के वृद्धजनों की पेंशन को बढ़ाकर 1300 रुपये प्रति माह किया है और इसके लिए आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से सीर खड्ड के तटीकरण के लिए आग्रह किया ताकि क्षेत्र की बहुमूल्य कृषि भूमि को कटाव से संरक्षित किया जा सके।

बाक्स:
करोड़ों की सहायता प्राप्त करने में कामयाब रही सरकार : अनुराग
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार एक वर्ष के छोटे से कार्यकाल के दौरान केंद्र से करोड़ों रुपये की सहायता प्राप्त करने में कामयाब रही है। उन्होंने आम आदमी के कल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि केंद्र मनरेगा के अंतर्गत देश में 48000 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। उन्होंने राफेल मुद्दे पर देश के लोगों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दोषी ठहराया।

बाक्स:
मुख्यमंत्री से जो मांगा वह सब मिला : कमलेश
विधायक कमलेश कुमारी ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रगतिशील राज्य के रूप में उभर रहा है। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगे भी रखीं। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष जो भी मांगें उठाई हैं, उन्हें पूरा किया गया है। जिसके लिए वह मुख्यमंत्री की आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed