{"_id":"5c0fec8bbdec2241be1df17b","slug":"151544547467-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा आर की नदिया पार...पर लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा आर की नदिया पार...पर लूटी वाहवाही
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोलसप्पड़ में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। स्कूल के प्रधानाचार्य दीप चंद शर्मा और स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि को शाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और उपस्थित लोगों तथा मुख्यातिथि को स्कूल की गतिविधियों से अवगत करवाया।
अग्निहोत्री ने कहा कि बेटियां दो घरों की शान होती है। बेटों की पढ़ाई के साथ-साथ बेटियों की पढ़ाई का विशेष ध्यान होना चाहिए। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पंडाल में बैठे अभिभावकों का मन मोह लिया। छात्राओं ने चंबा आर की नदिया पार..., इना बड़ियां जो तुड़का लायां..., देश मेरा रंगीला आदि गानों पर प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे स्कूली छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान सोमा देवी, पूर्व जिला परिषद नीलम चौधरी, बीडीसी रमेश चंद, पवन कुमार सहित छात्र और उनके अभिभावक मौजूद रहे।