{"_id":"5bec57b0bdec2269385b7178","slug":"151542215600-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवाली ने 1500 मीटर में हासिल किया स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवाली ने 1500 मीटर में हासिल किया स्वर्ण
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सिंथेटिक ट्रैक अणु में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-19 महिला एवं पुरुष वर्ग की एथलेटिक्स मीट में कन्या स्कूल हमीरपुर की छात्रा शिवाली ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता का पहला ही पदक शिवाली ने जिला हमीरपुर की झोली में डाला है। शिवाली के कोच रजनीश शर्मा ने उन्हें प्रशिक्षित किया है। शिवाली का कहना है कि वह पढ़ाई के साथ-साथ रोजाना दो से तीन घंटे दौड़ की भी प्रैक्टिस करती हैं। उसने इस कामयाबी का श्रेय अपने परिजनों एवं कोच रजनीश शर्मा को दिया है। वहीं, पूर्व भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री ने छात्रा शिवाली ठाकुर और उसके कोच को बधाई दी है।
विज्ञापन