{"_id":"5bec57acbdec2269a369ba28","slug":"151542215596-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा हमीरपुर शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा हमीरपुर शहर
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य शुरू हो गया है। सभी 11 वार्डों में 300 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी है। इन्हें लगाने के लिए पोल स्थापित किए जा रहे हैं। यह स्ट्रीट लाइटें 11 वार्डाें में जरूरत के हिसाब से लगाई जाएंगी। जिस वार्ड में जितनी जरूरत होगी, उसी हिसाब से स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी। नई स्ट्रीट लाइटें लगने से लोगों को अंधेरे से राहत मिलेगी।
शहर में लगाई गई कुछ स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। इससे रास्तों में अंधेरा छाया रहता है। नगर परिषद के पास आए दिन खराब स्ट्रीट लाइटों की शिकायत पहुंचती रहती है। शहरवासियों की इस समस्या को दूर करने के लिए नगर परिषद नई स्ट्रीट लाइटें स्थापित कर रही है। कुछ दिन पहले हुई नगर परिषद की बैठक में इसी मुद्दे को उठाया गया था। शहर में नई स्ट्रीट लाइटें लगने से रात के समय अंधेरे में राहगीरों को सड़कों से गुजरना आसान हो जाएगा। इस संबंध में नगर परिषद हमीरपुर के ईओ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि स्ट्रीट लाइटों को लगाने के लिए पोल लगाए जा रहे हैं। जल्द ही शहरवासियों को नई स्ट्रीट लाइटों की सुविधा मिलेगी।