फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मेडिकल कॉलेज में बिस्तर नहीं मिलने पर फर्श पर ही लेटी रही गर्भवती

मेडिकल कॉलेज में बिस्तर नहीं मिलने पर फर्श पर ही लेटी रही गर्भवती

Tue, 13 Nov 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बिस्तर नहीं मिलने पर फर्श पर ही लेटी रही गर्भवती
kkk - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बिस्तर न मिलने के कारण गर्भवती महिला फर्श पर ही लेटी रही। अस्पताल में बिस्तर के अभाव में उसे फर्श पर ही लेटना पड़ा। सोमवार रात को भर्ती हुई गर्भवती को गायनी विभाग के किसी भी वार्ड में खाली बिस्तर नहीं मिला। हालांकि, रात को महिला आपातकालीन कक्ष में रहीं लेकिन, जब सुबह उसे दाखिल होने के लिए वार्ड में भेजा गया तो सभी वार्ड फुल थे और महिला को वार्डों में जगह नहीं मिली। महिला के परिजनों ने इस बात को लेकर अस्पताल स्टाफ के साथ भी बात की लेकिन, किसी ने कोई परवाह नहीं की। गर्भवती की तबीयत खराब होने के चलते महिला के परिजनों ने फर्श पर ही बिस्तर लगाकर महिला को वहां लेटा दिया। करीब तीन घंटे तक गर्भवती वहीं लेटी रही और परिजन उसके साथ वहीं बैठे रहे।
विज्ञापन

हमीरपुर में नाम का मेडिकल कॉलेज तो चल रहा है लेकिन, यहां सुविधाएं नाममात्र ही हैं। उद्घाटन के छह माह के बाद भी अस्पताल के 300 बेड के नए भवन का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वहीं अस्पताल में मरीजों को बेड तक नसीब नहीं हो रहे हैं। कई बार अस्पताल में एक बेड पर दो-दो मरीज भी भर्ती करने पड़ रहे हैं। मंगलवार सुबह अस्पताल में बिस्तर न मिलने के कारण गर्भवती को ठंड के मौसम में भी फर्श पर लेटना पड़ा। जो मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक बात है। अस्पताल के गायनी विभाग में वर्तमान समय में एक सौ से ज्यादा गर्भवती महिलाएं दाखिल रह रहीं है। जिनका जिम्मा एक समय पर महज एक स्टाफ नर्स उठा रही है। ऐसे में अस्पताल में उपचार को आए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल वर्मा का कहना है कि गायनी विभाग में आजकल ज्यादा गर्भवती महिलाएं आ रही हैं। विभाग को ऐसी स्थिति में आपातकालीन कक्ष का प्रयोग करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही गर्भवती को बिस्तर उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed