फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए साक्षात्कार 27 को

आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए साक्षात्कार 27 को

Sat, 03 Nov 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। समेकित बाल विकास सेवाएं योजना के तहत विकास खंड भोरंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों को भरने के लिए 27 नवंबर को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक स्थानीय महिलाओं से सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ग्राम पंचायत बाहन्वीं के आंगनबाड़ी केंद्र बाहन्वीं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और झंडवीं में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

साथ ही ग्राम पंचायत लुद्दर महादेव के आंगनबाड़ी केंद्र, टिक्कर आंगनबाड़ी केंद्र, समराला, सधरियाण और भटेड़ में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए महिला उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के संग्रहण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए। सीडीपीओ कल्याण सिंह ने कहा कि साक्षात्कार 27 नवंबर को सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज के कार्यालय में होंगे। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन सादे कागज पर अपने पूर्ण विवरण और दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियों सहित 27 नवंबर सुबह10 बजे तक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed