{"_id":"5bafbaae867a557ffd369b2b","slug":"151538243246-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर एवं मैकेनिकल ट्रेड से सुरजीत सिंह बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर एवं मैकेनिकल ट्रेड से सुरजीत सिंह बने प्रधान
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय सुजानपुर में महिला व्यापार मंडल का गठन किया जाएगा। नवगठित यह मंडल सुजानपुर व्यापार मंडल का सहयोगी व्यापार मंडल होगा। इस महिला व्यापार मंडल में शहर में कार्य कर रही सभी महिलाओं को जोड़ा जाएगा। यह फैसला शुक्रवार रात को सुजानपुर व्यापार मंडल की विशेष बैठक में सभी उपस्थित कोर कमेटी सदस्यों की सहमति से लिया गया। इसके साथ ही सुजानपुर व्यापार मंडल कोर कमेटी सदस्यों की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
व्यापार मंडल सुजानपुर के महासचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि सुजानपुर व्यापार मंडल में कुछ ट्रेड जो बिना प्रतिनिधित्व के चल रहे थे, उन ट्रेडों में नए अध्यक्षों की तैनाती की गई है। जो अपनी अपनी कार्यकारिणी का अपने स्तर पर गठन करेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की। बैठक में व्यापार मंडल सुजानपुर के कोषाध्यक्ष आशीष महाजन के पिता के निधन पर सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर नई कार्यकारिणी में जिन सदस्यों को शामिल किया गया, उनमें रेडिमेड एवं होजरी ट्रेड से मनीष गुप्ता और सुनील डोड, बार्बर एसोसिएशन से रवि कुमार, शूज ट्रेड से विनोद कुमार, रेहड़ी फड़ी यूनियन सुजानपुर की ओर से दिनेश डोगरा, टायर एवं मेकेनिकल ट्रेड से सुरजीत सिंह, मोबाइल कम्युनिकेशन से सहयोगी संदीप राणा, मनियारी ट्रेड से प्रिंस गुप्ता और ऑटोमोबाइल ट्रेड से रोहित वालिया, शूज मेकर एसोसिएशन से त्रिलोक चंद को शामिल किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल सुजानपुर के कपड़ा एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद मेहरा, राज्य प्रतिनिधि गौरव जैन, स्टेशनरी ट्रेड से मनु शर्मा और व्यापार मंडल महासचिव मनीष गुप्ता ने अपने अपने विचार रखे। व्यापारी रोहित वालिया ने वार्षिक अवकाश पर सुझाव देते हुए कहा कि व्यापार मंडल सुजानपुर का वार्षिक अवकाश उन दिनों किया जाए जिस दिन स्कूल के बच्चों को भी वार्षिक अवकाश होता है। जिस पर सभी लोगों ने सहमति जताई। व्यापार मंडल सुजानपुर की बैठक हर तीसरे महीने अंतिम शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी कोर कमेटी सदस्य मौजूद रहे।