{"_id":"5b61f2b74f1c1bee748b73ba","slug":"151533145783-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से नदारद रहने पर शिक्षा विभाग के 45 कर्मचारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से नदारद रहने पर शिक्षा विभाग के 45 कर्मचारियों को नोटिस
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। ड्यूटी से नदारद रहने पर शिक्षा विभाग के 45 कर्मचारियों को शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किया है। विभाग ने नोटिस जारी कर इन कर्मचारियों से जवाब-तलब किया है। स्कूलों में बरसात की छुट्टियों के दौरान यह मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मचारी और वोकेशनल अध्यापक बिना किसी सूचना के स्कूलों से अनुपस्थित पाए गए हैं। शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने जिले के 40 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर ऐसे 40 कर्मचारियों की सूची बनाई है, जो ड्यूटी पर से नदारद पाए गए। इन कर्मचारियों की सूची बनाकर निरीक्षण विंग ने शिक्षा विभाग को प्रेषित कर दी। जहां से ऐसे कर्मचारियों को नोटिस जारी कर इनसे जवाब-तलब किया गया है।
जिले के स्कूलों में छुट्टियों के दौरान निरीक्षण विंग ने 26 जून से 28 जुलाई तक 40 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। स्कूलों के मिनिस्ट्रीयल स्टाफ सहित वोकेशनल विषयों के अध्यापकों को बरसात की छुट्टियां नहीं होती हैं, बल्कि मिनिस्ट्रीयल स्टाफ स्कूलों के रिकॉर्ड सहित अन्य कार्यकलापों को देखते हैं। बच्चों और अन्य स्टाफ को छुट्टियां होने के कारण ऐसे कर्मचारी भी ड्यूटी से बिना किसी पूर्व सूचना के नदारद पाए गए। ऐसे में शिक्षा विभाग ने इन कर्मचारियों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब-तलब किया है। नोटिस का जवाब मिलने के उपरांत शिक्षा विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।
उपनिदेशक निरीक्षण विंग शिक्षा विभाग हमीरपुर अजय पटियाल का कहना है कि छुट्टियों के दौरान 40 सीनियर सेकेेंडरी स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इन स्कूलों में 45 कर्मचारी निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इनकी सूची शिक्षा विभाग को भेजी गई है और शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर ऐसे कर्मचारियों से जवाब-तलब किया है।