फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   उठो दीदी- घर में आग लग गई है पर, नहीं उठ पाई अंशिका

उठो दीदी- घर में आग लग गई है पर, नहीं उठ पाई अंशिका

Fri, 13 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
उठो दीदी- घर में आग लग गई है पर, नहीं उठ पाई अंशिका
- फोटो : अमर उजाला
ताल (हमीरपुर)। नींद से उठ जाओ अंशिका दीदी, कमरे में आग लग गई है.... 9 साल का छोटा भाई बहन को नींद से जगाता रहा लेकिन, मौत बनकर आई नींद ने बहन को एक भाई से हमेशा के लिए अलग कर दिया। वीरवार रात साढ़े नौ बजे जब अमनेड़ गांव के एक घर में अचानक आग लग गई तो तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला छोटा भाई सूर्यांश बार-बार बहन को जगाने का प्रयास करता रहा। बहन को जगाने के प्रयास में खुद भी 40 फीसदी जल गया। टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के बिस्तर पर पड़ा सूर्यांश अब खुद जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। इस अग्निकांड ने सबको झकझोर दिया है। वहीं, बुरी तरह से झुलसा पिता भी अस्पताल में उपचाराधीन है। पिता संजय कुमार उनकी धर्मपत्नी हादसे के समय गोशाला में बीमार चल रही भैंस को देखने गए हुए थे। उन्हें क्या पता था कि जैसे ही वह कमरे से बाहर आएंगे तो पीछे आग लग जाएगी। संजय कुमार का कहना है कि अगर जरा भी आग का एहसास होता तो वह गोशाला में कभी न जाते। हादसे के वक्त पास में ही दूसरे कमरे में बच्चों की बुजुर्ग दादी 70 वर्षीय कलां देवी सोयी हुई थीं। जिस मकान में आग लगी वह एक ही कमरा था। साथ से सटा कोई कमरा न होने के चलते किसी को आग का पता नहीं चल पाया। आग की लपटें जब आसमान को छू रहीं थीं तो गोशाला गए माता-पिता को आग का पता चला। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed