{"_id":"5b3e56a24f1c1b10278b4a55","slug":"151530812066-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग में नष्ट हो रहीं आधा दर्जन नई सरकारी गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग में नष्ट हो रहीं आधा दर्जन नई सरकारी गाड़ियां
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मिनी सचिवालय हमीरपुर की पार्किंग में महीनों से करीब आधा दर्जन सरकारी गाड़ियां धूल फांक रही हैं। कई माह से यह गाड़ियां एक ही स्थान पर खड़ी हैं और इन पर एक-एक इंच मोटी धूल की परत चढ़ी हुई है। यह गाड़ियां विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवंटित की गई हैं लेकिन, विभिन्न विभागों की ओर से इन गाड़ियों का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इससे एक तो पार्किंग में भीड़ रह रही है वहीं, गाड़ियां भी खत्म हो रही हैं। सरकारी खजाने को भी चपत लग रही है।
अगर यह गाड़ियां उक्त स्थान से हटाई जाएं तो पार्किंग में करीब 20 दोपहिया वाहन और खड़े हो सकते हैं। इसके अलावा गाड़ियों के चलने से उनकी लाइफ भी बनी रहेगी। लेकिन, विभागीय अधिकारियों की ओर से इन गाड़ियों का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इन गाड़ियों में नंबर भी नए पड़े हैं। पार्किंग में खड़ी इन गाड़ियों की वजह से कार्यालयों में काम करवाने आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़े करने के लिए जगह नहीं मिल रही है।
बाक्स...
पार्किंग में बारिश के बाद भरा पानी, वाहन खड़ा करने में दिक्कतें
हमीरपुर। मिनी सचिवालय हमीरपुर की पार्किंग में पानी की सही निकासी न होने के कारण बारिश का सारा पानी भरा पड़ा है। इससे वाहन चालकों को पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग में सबसे ज्यादा दिक्कतें दोपहिया वाहन चालकों को हो रही हैं। पार्किंग स्थल में पानी होने का कारण वाहन चालकों के कपड़े और जूते भीग रहे हैं। पानी की सही निकासी न होने से पार्किंग के एक हिस्से ने तालाब का रूप धारण कर लिया है। वाहन चालकों में संजीव कुमार सेठी, संतोष अत्री, सौरभ जसवाल आदि का कहना है कि बुधवार को वह अपने दोपहिया वाहन लेकर मिनी सचिवालय की पार्किंग में गए लेकिन, पार्किंग में पानी होने के कारण उन्हें वाहनों को खड़ा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से पार्किंग में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
खड़ी गाड़ियों की जांच करवाई जाएगी : डीसी
इस संबंध में उपायुक्त हमीरपुर डा. रिचा वर्मा का कहना है कि खड़ी सरकारी गाड़ियों की जांच करवाई जाएगी। वहीं पार्किंग का रिनोवेशन कार्य किया जाएगा। अगर पानी की निकासी नहीं हो रही है तो कायाकल्य के दौरान उसकी उचित व्यवस्था की जाएगी।