{"_id":"5b12d0a84f1c1b264d8b45cf","slug":"151527959720-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरी में शराब का ठेका खोलने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरी में शराब का ठेका खोलने पर भड़के ग्रामीण
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। ग्राम सुधार सभा नेरी ने गांव में शराब का ठेका खोलने का विरोध किया है। सभा के प्रधान सूबेदार मेजर ध्यान सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार धार्मिक स्थानों, स्कूलों, कॉलेजों और सड़कों के एकदम साथ कोई ठेका नहीं होना चाहिए। नेरी गांव में इन आदेेशों की अवहेलना की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब का ठेका सड़क किनारे, आटा चक्की, शिव मंदिर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, पंचायत कार्यालय आदि के नजदीक खोला गया है। वहीं नेरी गांव में हार्टिकल्चर कॉलेज भी है। वहां के बच्चे गांव में रहते हैं।
छात्र और छात्राएं गांव में स्थित ठेके से होकर गुजरती हैं। इससे हर वक्त शराबियों का डर बना रहता है। इसके अलावा स्थानीय लोग भी शराबियों के हुड़दंग से परेशान हैं। महिलाओं को रास्ते पर चलना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ स्कूल के साथ शराब का ठेका होने से बच्चे भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने उपायुक्त हमीरपुर से मांग उठाई है कि ठेके को तुरंत बंद करवाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो गांव की सुधार सभा आंदोलन करेगी।