फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आईटीआई रैल में साक्षातकार सात से

आईटीआई रैल में साक्षातकार सात से

Fri, 01 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई रैल में साक्षातकार सात से
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई नादौन स्थित रैल में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ऑटोमोबाइल कंपनी में दो वर्षीय कोर्स के लिए लड़कों की परीक्षा और साक्षात्कार सात और आठ जून को लेगी।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह परमार ने बताया कि यह एक नि:शुल्क प्रशिक्षण है। जिसमें प्रथम दो माह सैद्धांतिक प्रशिक्षण मारुति सुजुकी ट्रेनिंग अकादमी गुड़गांव में और उसके बाद कार्य प्रशिक्षण कंपनी व उसके सप्लायर में दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को नौ हजार से 9500 रुपये का मासिक मानदेय और वर्दी, जूते, किताबें, बीमा और मेडिकल की सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

दो वर्ष का कोर्स सफलतापूर्वक करने के बाद भारत सरकार द्वारा एनसीवीटी सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी सात जून को परीक्षा और आठ जून को साक्षात्कार आयोजित करेगी। प्रवेश के लिए जन्मतिथि एक अगस्त 1995 से 31 जुलाई 2000 के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी द्वारा दसवीं की परीक्षा अंग्रेजी, विज्ञान, गणित विषयों के साथ मान्यता प्राप्त बोर्ड से रेगलुर छात्र के रूप में होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन, आईटीआई और डिप्लोमा में नामांकित उम्मीदवार इस प्रक्रिया के योग्य नहीं होंगे। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित तिथियों को सुबह दस बजे आईटीआई रैल में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed