{"_id":"5b0ac86d4f1c1b946e8b4f3c","slug":"151527433325-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूख रही योजनाओं के स्रोत के पास लगेंगे हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूख रही योजनाओं के स्रोत के पास लगेंगे हैंडपंप
Updated Sun, 27 May 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर।
जिला में पेयजल योजनाओं के सूखने पर आईपीएच हैंडपंप लगाएगा। हैंडपंपों से पानी निकालकर योजना के जरिये लोगों को बांटा जाएगा। जिले की 32 पेयजल योजनाएं 25 फीसदी तक सूख चुकी हैं। विभाग ने इन योजनाओं में पेयजल समस्या को देखते हुए निर्णय लिया है। यह हैंडपंप योजनाओं के पास स्थापित किए जाएंगे ताकि लोगों को पेयजल की सप्लाई की जा सके। जिला में अभी तक ऐसी कोई योजना नहीं है जो पूरी तरह सूख चुकी हो। धीरे-धीरे इन पेयजल योजनाओं में पानी सूखने लगा है।
विभाग ने इसके लिए काम शुरू कर दिया है। 169 पेयजल योजनाओं से जिला भर में पेयजल की सप्लाई की जाती है। पेयजल योजनाओं में पानी सूख जाने से लोगों को पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही। पेयजल योजनाओं में पानी की कोई किल्लत न आए इसके लिए विभाग द्वारा हैंडपंप लगाए जाएंगे। हैंडपंप लगाने और इनसे सप्लाई होने क्षेत्रों में पेयजल समस्या दूर होगी। इस संबंध में आईपीएच विभाग हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता अविंद्र सिंह चड्डा ने कहा कि पेयजल योजनाओं के सूखने पर इनमें हैंडपंप लगाए जाएंगे। ताकि लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। यह हैंडपंप उन्हीं योजनाओं में लगाए जाएंगे जिन योजनाओं में पानी की कमी होगी।
विज्ञापन