फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बाल स्कूल हमीरपुर के 72 में से महज 12 बच्चे पास

बाल स्कूल हमीरपुर के 72 में से महज 12 बच्चे पास

Fri, 04 May 2018 11:13 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में स्थित और जिला में सबसे सुंदर एवं बड़े भवन वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाल हमीरपुर में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 50 छात्र फेल हो गए हैं। स्कूल में दसवीं कक्षा के कुल 72 छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा दी। इनमें से मात्र 12 बच्चे ही पूरी तरह पास हो पाए हैं, जबकि सात बच्चों को कंपार्टमेंट और तीन बच्चे परीक्षा से अनुपस्थित रहे हैं। जिला मुख्यालय का स्कूल होने और जिला का सबसे बड़ा स्कूल होने के बावजूद स्कूल का रिजल्ट खराब रहा है। स्कूल के 50 बच्चों के फेल होने से अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

मार्च 2018 में स्कूल के 72 बच्चों ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा देनी थी, लेकिन इनमें से तीन बच्चे परीक्षा में अनुपस्थित रहे। शेष 69 बच्चों में से 50 बच्चे फेल हो गए हैं और सात बच्चों को कंपार्टमेंट आई है। केवल 12 बच्चे ही दसवीं की परीक्षा को पास कर पाए हैं। परीक्षा परिणाम गंदा आने के कारण बच्चों के अभिभावकों में रोष है। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन, अध्यापकों और अभिभावकों की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। उधर, स्कूल प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर छुट्टी पर चल रही हैं और उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। स्कूल कार्यकारी प्रधानाचार्य हंस राज का कहना है कि उन्होंने हाल ही में स्कूल में ज्वाइन किया है। इस संबंध में कुछ नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed