फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ठाकुर राम सिंह महान हस्तियों में से एक थे : जयराम

ठाकुर राम सिंह महान हस्तियों में से एक थे : जयराम

Fri, 16 Feb 2018 09:56 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नेरी (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को हमीरपुर जिले के नेरी में महान इतिहासकार ठाकुर राम सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय संगोष्ठी एवं सेमीनार में भाग लिया। उन्होंने कहा कि ठाकुर राम सिंह एक महान प्रेरक तथा बुद्धिजीवी थे, जिन्होंने देश के ऐतिहासिक तथ्यों के संरक्षण, संग्रहण, पुनर्स्थापना तथा पुनर्लेखन में बहुमूल्य योगदान दिया। सेमीनार का आयोजन भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग और ठाकुर जगदेव चंद अनुसंधान संस्थान नेरी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साहित्यकार ठाकुर राम सिंह ने भारतीय इतिहास संकलन योजना का नेतृत्व करते समय एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया तथा उनके की ओर से किया गया अनुसंधान देश की प्राचीन कलाकृतियों तथा वास्तविक इतिहास पर आधारित था। उन्होंने कहा कि कुछ ही लोग इतिहास लिख पाते हैं, जबकि अन्य लोग इतिहास बनाते हैं तथा कुछ लोग स्वयं इतिहास बन जाते हैं। ठाकुर राम सिंह इन महान हस्तियों में से एक थे। उन्होंने कहा कि ठाकुर राम सिंह ने अनेक इतिहासकारों, शोधकर्ताओं तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को देश के वास्तविक इतिहास को दर्शाने के उद्देश्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ठाकुर राम सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की तथा स्वर्गीय लाल चंद प्रार्थी, डॉ. वाईएस परमार, पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम तथा अन्य महान हस्तियों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकुर राम सिंह की जयंती को हर वर्ष मनाया जाएगा तथा सुझाव दिया कि उन पर एक पुस्तक भी निकाली जाएगी। इसे पाठशालाओं के पुस्तकालयों में उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने संस्थान को सुदृढ़ बनाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाषा, कला तथा संस्कृति विभाग की सचिव पूर्णिमा चौहान भी विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। हमीरपुर के उपायुक्त एवं पूर्व सैनिक निगम के प्रबंध निदेशक राकेश प्रजापति ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 लाख रुपये का चेक भेंट किया। बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक नरेंद्र ठाकुर, नेरी अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष विजय मोहन पुरी, राष्ट्रीय स्वयं संघ के राज्य सचिव (प्रांत कार्यवाहक) किस्मत कुमार, लेखकगण, कवि तथा संस्थान से जुड़े अन्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed