{"_id":"670bc77cfdef00750c089d15","slug":"15-thousand-devotees-bowed-before-baba-balak-nath-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-138321-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ के दरबार 15 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ के दरबार 15 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक
विज्ञापन
सिद्धपीठ में सवेरे ही कतारों में लगे श्रद्धालु, बाबा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
विवाहित जोड़ों ने मंदिर में माथा टेककर पौणाहारी से वैवाहिक जीवन में मांगी खुशहाली
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धालुओं का खूब सैलाब उमड़ा। रविवार को 15 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका। त्योहारी सीजन के चलते शनिवार शाम से ही बाबा के दरबार में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। रविवार सुबह को ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूरा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भीड़ में हाथों में झड़े लेकर बाबा के जयकारे लगाते हुए गुफा की ओर बढ़े। मंदिर परिसर में नवविवाहित जोड़ों ने माथा टेककर खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की।
पंजाब सहित बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने दिनभर मंदिर में भजन कीर्तन करके पौणाहारी का गुणगान किया। दिनभर मंदिर परिसर और लंगर भवन में काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं को मंदिर में न्यास की ओर से सभी सुविधाएं प्रदान की गईं। शाहतलाई से श्रद्धालु दंडवत होकर दियोटसिद्ध पहुंचे। बैरियर नंबर दो से लेकर मुख्य गेट तक श्रद्धालु कतारों में लगे रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं को बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करवाए गए। मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि रविवार के दिन मंदिर में काफी चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में पुख्ता प्रबंध किए गए थे ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।