फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   15 kg of unopened and stale sweets destroyed in Patta Bazaar

Hamirpur (Himachal) News: पट्टा बाजार में बिना ढकी और बासी हुई 15 किलो मिठाई करवाई नष्ट

Fri, 17 Oct 2025 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 17 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
15 kg of unopened and stale sweets destroyed in Patta Bazaar
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर लदरौर में मिठाई की दुकान में निरीक्षण करते हुए। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लदरौर (हमीरपुर)। खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से त्योहारी सीजन को लेकर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की जा रही है। वीरवार को विभागीय टीम ने मुख्य बाजार हमीरपुर के साथ लदरौर और पट्टा में विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर 14 मिठाइयों के सैंपल भरे, जिन्हें रिपोर्ट के लिए लैब भेजा गया।
विभाग की टीम ने पट्टा बाजार में शाम को निरीक्षण किया। इस दौरान बिना ढकी और बासी हुई 15 किलो मिठाई फिंकवाई गई। बाजार में एक मिठाई विक्रेता ने दुकान में पांच किलो बेसन, और पांच-पांच किलो रसगुल्ला और बालूशाही बिना ढके रखे थे, जो कि विभागीय मानकों के अनुसार खाने लायक नहीं थे। अधिकारियों की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई विक्रेताओं को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए। तीन स्थानों पर रसगुल्ला, पैकेड रसगुल्ला, कलाकंद, बेसन, बूंदी लड्डू, मिल्क केक, गुलाब जामुन, पंजीरी लड्डू, सोन पापड़ी, काजू, पिस्ता, छैना स्लाइस, पेठा के सैंपल भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारी सीजन को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार सैंपलिंग कर रहा है। ऐसे में विभिन्न स्थानों पर सैंपल भरे जा रहे हैं। दो दिन पूर्व विभागीय टीम ने 22 किलो मिठाई को नष्ट करवाया था। हालांकि बीते दिनों विभाग की तरफ से लिए गए सैंपल की अभी कोई रिपोर्ट अधिकारियों को नहीं मिली है, लेकिन विभाग के अधिकारी अपने स्तर पर सैंपलिंग करने में जुटे हैं।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर ने कहा कि त्योहारी सीजन को लेकर सैंपलिंग लगातार जारी है। इस कड़ी में पट्टा बाजार में बिना ढकी और बासी 15 किलो मिठाई फिंकवाई है।
वहीं, 14 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं, जिन्हें रिपोर्ट के लिए भेजा जाएगा। इस मौके पर लैब अटेंडेंट वैष्णवी और अश्वनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed