फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   147 children from 43 schools pledged to stay away from drugs

Hamirpur (Himachal) News: 43 स्कूलों के 147 बच्चों ने नशे से दूर रहने का लिया संकल्प

Tue, 29 Oct 2024 04:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 04:33 PM IST
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में दीक्षा ने मारी बाजी
विज्ञापन

भोरंज पाठशाला में खंड स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में नशा निषेध पर जागरूकता को लेकर खंडस्तरीय प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण, पोस्टर, बैनर मेकिंग और चित्रकला प्रतियोगिता में 43 स्कूलों के 147 बच्चों ने भाग लेकर नशे से दूर रहने और जागरूकता लाने का संकल्प लिया। खंडस्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ भोरंज थाना के एएसआई संजीव पुंडीर ने किया। एएसआई संजीव पुंडीर ने कहा कि आज युवा नशे के जाल में फंसता जा रहा है। उन्होंने बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान व प्रभावों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। साइबर अपराध के बारे में भी अवगत करवाया। पोस्टर व बैनर मेकिंग प्रदर्शनी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुद्दर महादेव का शगुन प्रथम, टिक्कर खतरियां का दिविज द्वितीय और हाई स्कूल खतरवाड़ का कार्तिक तीसरे स्थान पर रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में भोरंज की दीक्षा भारती प्रथम, भरेड़ी की खुशबू द्वितीय और हाई स्कूल खतरवाड़ की सानवीं तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में भरेड़ी की काजल प्रथम, खतरवाड़ की आंचल द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरवाड़ की साक्षी गौत्तम तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य एवं खंड परियोजना अधिकारी अनिल डोगरा में प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पर रहे प्रतिभिगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न स्कूल के अध्यापक और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed