फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   1427 youth appeared for HAS preliminary examination in Hamirpur.

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 1427 युवाओं ने दी एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा

Sun, 29 Jun 2025 06:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 29 Jun 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
1427 youth appeared for HAS preliminary examination in Hamirpur.
बाल स्कूल हमीरपुर में आयोजित एचएसए की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद
नौ परीक्षा केंद्रों पर सुचारू रूप से करवाई गई परीक्षा : एडीसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की ओर से रविवार को आयोजित एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा में हमीरपुर में भी नौ परीक्षा केंद्रों पर लगभग 1427 उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी।

एडीसी अभिषेक गर्ग ने बताया कि यह सभी नौ केंद्रों पर परीक्षा सुचारू ढंग से संपन्न हुई है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा हेतु 2764 उम्मीदवारों के लिए डिग्री काॅलेज अणु, ब्वायज स्कूल हमीरपुर, गर्ल्स स्कूल हमीरपुर, बहुतकनीकी कालेज बड़ू, हमीरपुर पब्लिक स्कूल रामनगर, न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर, सुपर मैगनेट स्कूल प्रतापनगर और ब्ल्यू स्टार स्कूल ककरू में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक हुए पेपर-1 में लगभग 1427 उम्मीदवार उपस्थित रहे। लेकिन, दोपहर बाद 2ः30 बजे से सायं 4ः30 बजे तक आयोजित पेपर-2 में लगभग 1415 उम्मीदवार ही उपस्थित रहे। यानी लगभग 12 उम्मीदवारों ने पेपर-1 तो दिया, लेकिन पेपर-2 देने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि एचपीपीएससी के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त प्रबंध किए गए थे। सुबह भारी बारिश के बावजूद उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए और दोनों सत्रों के दौरान परीक्षा को सुचारू ढंग से संपन्न करवाया गया।

सुबह के सत्र में पेपर-1 के लिए उम्मीदवारों को 9:30 बजे तक ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। इसी प्रकार, पेपर-2 के लिए भी उम्मीदवारों को दोपहर 2:00 बजे तक प्रवेश दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed