फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से करवाएं निर्वाचन : कौशिक

पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से करवाएं निर्वाचन : कौशिक

Wed, 01 May 2019 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लोकसभा चुनाव-2019 में निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों और किए गए प्रबंधों की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन बुधवार को हमीर भवन में किया गया। मीटिंग चुनाव आयोग की ओर से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए लगाए गए सामान्य पर्यवेक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राज नारायण कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें निर्वाचक अधिकारी डॉ. रिचा वर्मा और पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में लोकसभा चुनाव में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने पर विस्तार से चर्चा की गई। राज नारायण कौशिक ने उपस्थित अधिकारियों से अब तक की तैयारियों का ब्योरा लिया।
विज्ञापन

इसमें आदर्श आचार संहिता से संबंधित जिलास्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष, मीडिया निगरानी एवं अनुप्रमाणन समिति, ईवीएम और वीवीपैट की रेंडमाइजेशन, चुनावी ड्यूटी में नियुक्त स्टाफ के पूर्वाभ्यास, स्ट्रांग रूम सहित विभिन्न स्तर पर सुरक्षा उपायों, मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग और अन्य सुविधाएं प्रदान करने सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस बार मतदान के दौरान फोटो वोटर स्लिप के साथ आयोग की ओर से निर्धारित कोई एक अन्य दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड या अन्य पहचान पत्र साथ लाना आवश्यक है। इससे पूर्व उन्होंने लोकसभा चुनावों के लिए नियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वर के साथ भी बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। चुनाव प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना अथवा शिकायत के लिए उनके मोबाइल नंबर 6230130217 पर भी संपर्क कर सकते हैं। बैठक के उपरांत सामान्य ऑब्जर्वर ने जिला नियंत्रण कक्ष, चुनावी व्यय के लिए स्थापित लेखा कक्ष, मीडिया निगरानी एवं अनुप्रमाणन समिति कक्ष, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) में स्थापित स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्रों इत्यादि का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed