फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   राधा कृष्ण की मूर्तियों पर गुलाल लगाकर हुआ मेले का शुभारंभ

राधा कृष्ण की मूर्तियों पर गुलाल लगाकर हुआ मेले का शुभारंभ

Tue, 19 Mar 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। महाराजा संसार चंद की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय होली मेले का राधा-कृष्ण पर गुलाल बरसाकर शानदार आगाज हुआ। 21 मार्च तक चलने वाले इस मेले के शुभारंभ पर मुख्य सचिव बीके अग्रवाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि के साथ उनकी पत्नी साधना अग्रवाल भी मौजूद रहीं। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा, एसडीएम सुजानपुर शिव देव सिंह, एडीसी रतन गौतम, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, डीएसपी हितेश लखनपाल, एसी-टू-डीसी सुनैना शर्मा, तहसीलदार अशोक पठानिया सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले बेनी प्रसाद गेट के पास प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने यहां पर रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद अग्रवाल बस स्टैंड सुजानपुर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां पर उन्हें जिला प्रशासन की ओर से पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया। मुख्य सचिव के साथ-साथ सभी जिला प्रशासनिक अधिकारियों को पगड़ी बांधी गई। मुख्यातिथि ने पैदल मार्च करते हुए सुजानपुर बस स्टैंड पर लगी झांकियों का अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यातिथि मुरली मनोहर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा में भाग लिया और राधा कृष्ण की मूर्तियों पर गुलाल लगाकर मेले का शुभारंभ किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सुजानपुर मेला ग्राउंड में पहुंचे और वहां पर उन्होंने मेले का आकर्षण का केंद्र रहने वाली विभागीय प्रदर्शनियों का विधिवत शुभारंभ और अवलोकन किया। मेले की प्रथम एवं द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का विधिवत आगाज किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सुजानपुर का होली मेला पुरानी यादों को ताजा करता है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में अपनी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। मेले और त्योहारों की परंपरा को कायम रखना आवश्यक है। जिला प्रशासन ने मेला विधिवत तरीके से शुरू करवाया है। इसकी तैयारियां करवाई हैं, इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed