{"_id":"5c8be2efbdec2214161d4fbc","slug":"141552671471-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 कलाकारों ने होली मेले में प्रस्तुति को दिए ऑडीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 कलाकारों ने होली मेले में प्रस्तुति को दिए ऑडीशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के बचत भवन में वीरवार को होली मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या के लिए पहाड़ी कलाकारों के ऑडिशन लिए गए। इस मौके पर जिला सहित अन्य जिलों के करीब 200 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया। इनमें नृत्य, वाद्य यंत्र, गायन आदि के कलाकार अधिकतर रहे। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के संगीत प्रवक्ता डॉ. मधुर स्वर मिश्रा, जिला लोक संपर्क अधिकारी हेमंत कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
इस मौके पर जिले की छात्रा निधि ने योग का ऑडिशन दिया। छात्रा की योग क्रियाओं को सभी ने खूब सराहा। ऑडिशन के बाद जल्द ही चुने गए प्रतिभागियों को प्रशासन की ओर से होली मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति के बारे में सूचित कर दिया जाएगा। डीपीआरओ हेमंत कुमार ने कहा कि चुने गए प्रतिभागियों को प्रस्तुति के बारे में सूचना दे दी जाएगी। होली मेले की दूसरी संध्या पहाड़ी कलाकारों के नाम रहेगी।