फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आरटीओ ने नादौन में निजी स्कूल बसों का किया निरीक्षण

आरटीओ ने नादौन में निजी स्कूल बसों का किया निरीक्षण

Wed, 06 Mar 2019 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। निजी स्कूल बसों की पड़ताल पर निकले क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर वीरेंद्र शर्मा ने उपमंडल नादौन के तहत दर्जन भर स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मापदंडों को पूरा न करने वाली स्कूल बसों के संचालकों को सख्त हिदायत दी गई। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने सख्त निर्देश जारी करते हुए आगामी 15 मार्च तक नियमों को पूरा करके विस्तृत रिपोर्ट क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में जमा करवाने को कहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि निजी स्कूल बसों में जीपीएस सिस्टम के साथ सीसीटीवी लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही अन्य नियम भी लागू किए गए हैं ताकि, निजी स्कूल बसों में किसी भी तरह की कोई कमी न रहे। इसके लिए लगातार जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि खंड नादौन के तहत दर्जन भर स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्हें 15 मार्च तक नियम पूरे करके संबंधित वाहनों की रिपोर्ट कार्यालय में जमा करवाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि विभाग का निरीक्षण कार्य लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर ही यह कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed