फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   माल रोड का कार्यकारी एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

माल रोड का कार्यकारी एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

Tue, 11 Dec 2018 10:19 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के तहत माल रोड पर अतिक्रमण और गंदगी को लेकर कार्यकारी एसडीएम आईएएस अधिकारी इकबाल जफर ने मंगलवार को नगर परिषद हमीरपुर के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ औचक निरीक्षण किया। कार्यकारी एसडीएम ने अतिक्रमण और गंदगी डाले रहे डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा और दोबारा पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यकारी एसडीएम आईएएस इकबाल जफर के इस औचक निरीक्षण से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों को आता देख दुकानदारों ने अपना सामान अंदर कर लिया। इस दौरान कार्यकारी एसडीएम ने शहर में जगह-जगह छोटे-छोटे कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए ताकि, शहर से गुजर रहे लोग इसका प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदारों को भी दुकान के आगे छोटे-छोटे कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए, ताकि दुकानों के आगे गंदगी न फैल सके। मंगलवार दोपहर बाद पौने तीन बजे कार्यकारी एसडीएम आईएएस इकबाल जफर ने शहर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर परिषद के ईओ विनोद कुमार शर्मा, सफाई कर्मचारी और पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। आईएएस इकबाल जफर ने गांधी चौक से लेकर अस्पताल चौक तक पूरे शहर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां-जहां दुकानदारों ने नालियों पर सामान सजा रखा था, उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया। यही नहीं जिन दुकानों के आगे गंदगी के ढेर लगे हुए थे तो उन्हें दुकानों के आगे कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सब्जियों और मिठाइयों की दुकानों के दुकानदारों को भी रेट लिस्ट सामने लगाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने की भी हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed