{"_id":"5c096681bdec22419a25a39c","slug":"141544119937-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वाहन चालकों क काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात वाहन चालकों क काटे चालान
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत एएसआई विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने गलोड़ बाजार का औचक निरीक्षण करके यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर चालान किए। पुलिस ने मौके पर ही सात वाहनों के चालान काटकर 2600 रुपये वसूल किए। इनमें से दो चालान ड्राइविंग करते समय फोन सुनने, एक ट्रिपल राइडिंग, तीन नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों और एक बिना ड्राइविंग लाइसेंस का चालान किया गया। चौकी प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन