फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   घरेलू हिंसा पर महिलाएं ग्राम पंचायत और पुलिस में करें शिकायत

घरेलू हिंसा पर महिलाएं ग्राम पंचायत और पुलिस में करें शिकायत

Fri, 30 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
घरेलू हिंसा पर महिलाएं ग्राम पंचायत और पुलिस में करें शिकायत
अमर उजाला - फोटो : amarujala
हमीरपुर। ग्राम पंचायत गसोता में शुक्रवार को आयोजित अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं जिला जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बलवीर सिंह कंवर ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। एएसपी बलवीर सिंह ने घरेलू हिंसा अधिनियम, महिला सुरक्षा, पुलिस की कार्यप्रणाली और महिलाओं के लिए शक्ति ऐप के प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं घरेलू हिंसा की स्थिति में अपनी पंचायत, पुलिस या महिला एवं बाल विकास विभाग के पास शिकायत कर सकती हैं। पंचायत को भी चाहिए कि वह महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की छानबीन करे।
विज्ञापन

अगर महिला की शिकायत का समाधान पंचायत स्तर पर नहीं हो पाता है तो इसकी जानकारी पुलिस या महिला एवं बाल विकास विभाग में दें। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि सही में अगर वह घरेलू हिंसा या विरोध का शिकार हो रही हैं, तो अपनी शिकायत दें। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा की स्थिति में महिलाएं आंगनबाड़ी वर्कर्स के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग को शिकायत दे सकती हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए लांच की गई शक्ति ऐप का प्रयोग करने के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने महिलाओं को ऑनलाइन ठगी, चोरी, मारपीट आदि घटनाओं से बचने के बारे में भी जागरूक किया। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी की छात्राओं ने कार्यक्रम में नारी सशक्तीकरण पर कोमल है कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है.. एक गाना पेश किया। जिसे उपस्थित महिलाओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे जिला जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बलवीर सिंह कंवर ने महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और बीमारियों से मुक्त होने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को असमानता की दृष्टि से देखा जाता है। जिस दिन हर सास बहू को बेटी का दर्जा देगी, उस दिन से ही घरेलू हिंसा खत्म हो जाएगी। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित जननी शिशु सुरक्षा योजना, जननी सुरक्षा योजना, जच्चा-बच्चा सुरक्षा, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, किशोरी स्वास्थ्य, आयुष्मान भारत, यूनिवर्सल प्रोटेक्शन स्कीम आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशोरियों में आयरन की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर बुधवार को स्कूलों में आयरन की दवाई दी जाती है। इस मौके पर ग्राम पंचायत गसोता की प्रधान सुदर्शना, बीडीसी सदस्य सोनिया, पंचायत सचिव विनीत कुमार, उपप्रधान मान सिंह, एसबीपीओ किशोरी जसवाल, बिजली बोर्ड के जेई मंजीत कौंडल, उद्यान विभाग से डॉ. शकुन राणा, शिक्षा विभाग से विनोद सहगल, मत्स्य पालन विभाग से रोमा देवी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
पंचायत प्रधान सुदर्शना का कहना है कि अमर उजाला का नारी सशक्तीकरण के लिए चलाया गया अपराजिता अभियान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस दौरान पंचायत की महिलाओं को विभिन्न जानकारियां प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि अगर पंचायत में महिला हिंसा की कोई घटना पेश आती है तो वह निश्चित रूप से इस बारे में कार्रवाई करेंगी और जरूरत पड़ने पर पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग को भी अवगत करवाएंगी।
बीडीसी सदस्य सोनिया का कहना है कि महिला सशक्तीकरण पर जो जानकारी दी गई है वह महिलाओं के काफी काम आएगी। उन्होंने कहा कि शक्ति ऐप की जानकारी होने से बच्चियां खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी। उन्होंने कहा कि लड़कियों को मोबाइल में शक्ति ऐप रखने के लिए प्रेरित करेंगी। इसके साथ ही महिलाओं को भी घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में जागरूक करेंगी।
वार्ड सदस्य करतारी देवी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का कार्यक्रम में पता चला है। महिलाओं को कई योजनाओं की जानकारी नहीं होती है। इस कारण वह सुविधाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाती हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी है।
वार्ड सदस्य उर्मिला देवी का कहना है कि समाज में महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर का दर्जा मिलना चाहिए। कार्यक्रम में एएसपी साहब ने जो बातें बताई हैं, वह एक महिला के जीवन पर काफी प्रभाव डालेंगी। उन्होंने कहा कि पंचायत में यदि ऐसा कुछ घटता है तो वह इस बारे में पुलिस और विभाग में अवश्य जानकारी देंगी।
वार्ड सदस्य सरिता देवी का कहना है कि बोहणी स्कूल की छात्राओं ने जो गाना पेश किया है वह महिलाओं को हिम्मत देने वाला है। एएसपी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। महिलाएं इसका लाभ उठाएंगी। इसके लिए वह अपने स्तर पर भी महिलाओं से आह्वान करेंगी।

बोहणी स्कूल की छात्रा दीक्षा का कहना है कि किशोरियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं और शक्ति ऐप के बारे में पता चला है। वह अन्य लड़कियों को भी शक्ति ऐप के बारे में जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि अगर स्कूल या घर के आसपास कहीं महिला हिंसा आदि के बारे में पता चलेगा तो इसकी जानकारी पुलिस को देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed