फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आम आदमी पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी: निक्का सिंह

आम आदमी पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी: निक्का सिंह

Wed, 14 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी : निक्का सिंह
विज्ञापन

जाहू (हमीरपुर)। आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनावों में चारों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और भाजपा व कांग्रेस पार्टी को कांटे की टक्कर देगी। लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी सशक्त उम्मीदवारों का चयन करेगी। हमीरपुर के जाहू में पत्रकार वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निक्का सिंह ने कहा कि पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के छह जिलों हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, चंबा, ऊना व मंडी में अपनी सक्रिय कमेटियां गठित कर ली हैं। अन्य जिलों का दौरा करके इस कार्य को जल्द पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण आज लोग देश और प्रदेश में परेशान हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद झूठे वायदे करते हैं। प्रदेश में वर्तमान सरकार लोकहित के लिए कोई कार्य नहीं कर पाई है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed