फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दीवार का प्लास्टर राहगीरों पर गिरा, आधा दर्जन को आई चोटें

दीवार का प्लास्टर राहगीरों पर गिरा, आधा दर्जन को आई चोटें

Thu, 25 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे की इंद्रपाल मार्केट के प्रथम तल की दीवार से प्लास्तर का बड़ा टुकड़ा उखड़कर बस अड्डे पर खड़े आधा दर्जन लोगों पर गिर गया। इससे कॉलेज की छात्राओं सहित आधा दर्जन लोगों को खरोंचें आई हैं। इंद्रपाल मार्केट का भवन काफी पुराना हो गया है। भवन की दीवारों से प्लास्तर उखड़ने लगा है। मार्केट में रोजाना भीड़ रहती है। त्योहारी सीजन होने के चलते आजकर अधिक भीड़ हो रही है।
विज्ञापन

इस कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने बताया कि जब अड्डे पर बस के इंतजार में उक्त स्थल पर खड़े थे तो अचानक यह टुकड़ा उनकेे साथ वाली जगह पर गिर गया। कुछ पत्थर व बजरी उनके ऊपर गिरने के कारण उन्हें भी चोटें आई हैं। इस दौरान लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ समय तक अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यहां पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाए। इस संबंध में नगर पंचायत सचिव पीसी बत्रा का कहना है कि समस्या ध्यान में है। भवन की मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed