{"_id":"5bc22becbdec22698a46f944","slug":"141539451884-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीर महिला को टक्कर मार वाहन चालक हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीर महिला को टक्कर मार वाहन चालक हुआ फरार
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत ऊना-हमीरपुर सुपर हाईवे पर टिक्कर ब्राह्मणा गांव के समीप एक वाहन की चपेट में आने से महिला घायल हो गई है। महिला को उपचार के लिए बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार को शाम 7.30 सुषमा देवी पत्नी मनोज कुमार गांव टिक्कर ब्राह्मणा सड़क पर पैदल बूंबलू की तरफ जा रही थी कि अचानक मैहरे की तरफ से आ रही कार ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर घायल हो गई। कार चालक टक्कर मारकर वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाना बड़सर को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से महिला को उपचार के लिए बड़सर अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। इस संबंध में बड़सर के डीएसपी जसवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि सड़क हादसे में घायल महिला का मेडिकल करवा दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन