फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर में स्क्रब टायफस का प्रकोप, 9 दिन में 22 मरीज

हमीरपुर में स्क्रब टायफस का प्रकोप, 9 दिन में 22 मरीज

Thu, 11 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में स्क्रब टायफस का प्रकोप बढ़ गया है। डा. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में बीते नौ दिनों में स्क्रब टायफस के 22 मरीज भर्ती हुए हैं। यह सभी मरीज बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान जब इनकी जांच करवाई तो यह स्क्रब टायफस से पीड़ित निकले। घास काटने का सीजन होने के चलते अधिकतर लोग स्क्रब टायफस का शिकार हो रहे हैं। घास काटते समय लोगों को कीड़ा काट लेता है। इस कारण वह स्क्रब टायफस की चपेट आ जाते हैं। स्क्रब टायफस में व्यक्ति को बुखार, सांस लेने में परेशानी, शरीर पर लाल दाने निकलना, जी मचलाना आदि लक्षण सामने आते हैं। लक्षण पाए जाने पर चिकित्सकों ने लोगों को उपचार करवाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिले में पूर्व में भी स्क्रब टायफस के इक्का दुक्का मरीज आए दिन अस्पताल में पहुंचते थे लेकिन, बीते नौ दिनों में इन मरीजों की तादाद बढ़ गई है। स्क्रब टायफस से बचने के लिए चिकित्सकों ने शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने, आसपास सफाई रखने, घर के पास घास न पनपने देने और लक्षण पाए जाने पर चिकित्सकों को दिखाने की सलाह दी है। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजय जगोता का कहना है कि हमीरपुर अस्पताल में नौ दिनों में स्क्रब टायफस से पीड़ित 22 मरीज पहुंचे हैं। इनका इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। कुछ मरीज अस्पताल में उपचाराधीन है जबकि, कुछ को तबीयत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed