फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला के आधा दर्जन आदर्श स्कूल बिना लाइब्रेरियन के

जिला के आधा दर्जन आदर्श स्कूल बिना लाइब्रेरियन के

Wed, 10 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के आधा दर्जन मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के पुस्तकालय बिना लाइब्रेरियन के चल रहे हैं। इन स्कूलों के पुस्तकालयों में बच्चों को पढ़ने के लिए किताबें तो हैं लेकिन, इन किताबों की देखरेख के लिए लाइब्रेरियन नहीं हैं। स्कूलों के पुस्तकालयों में लाइब्रेरियन न होने के कारण पढ़ाई करने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिले में एक दर्जन के करीब मुख्यमंत्री आदर्श स्कूल हैं। इन स्कूलों में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की घोषणा तो सरकार करती है लेकिन, धरातल पर इन स्कूलों में बच्चों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जिले के आदर्श स्कूलों के पुस्तकालयों में लाइब्रेरियन न होने से छात्रों के अभिभावकों में रोष है।
विज्ञापन

जिले के मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर, पटलांदर, बणी, सुजानपुर सहित अन्य स्कूलों के पुस्तकालयों में लाइब्रेरियन नहीं हैं। लाइब्रेरियन न होने से पुस्तकों का वितरण और रिकार्ड रखने में परेशानी हो रही है। वहीं, छात्रों को भी अगर किसी पुस्तक की जरूरत हो तो बिना लाइब्रेरियन के उन्हें इन पुस्तकों को ढूंढने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों में कपिल बन्याल, विजय ठाकुर, विक्रांत ठाकुर, संजय कुमार, बबली आदि ने शिक्षा विभाग से स्कूलों में लाइब्रेरियन के पदों को भरने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि आदर्श स्कूलों में ही लाइब्रेरियन के पद खाली हैं तो शेष स्कूलों का इससे भी बदतर हाल है। इस संबंध में उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा हमीरपुर सोमदत्त सांख्यान का कहना है कि लाइब्रेरियन के खाली पदों का मामला विभाग के ध्यान में है। सरकार को खाली पदों के बारे में अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed